bay area
अमेरिका के पश्चिम में प्रशांत महासागर के तट पर संफ्रंसिस्को शहर बसा हुआ हे
|शहर बहुत ही सुन्दर हे इमारतों का
स्थापत्य निहायत ख़ूबसूरत हे अनगिनत |दर्शनीय स्थल हे यहाँ पर |विश्व प्रसिद्द golden gate यहीं पर हे |इस शहर के पास ही हे
सिलिकॉन वेल्ली जिसे बे एरिया के नाम से भी जाना जाता हे |
यहाँ के San Jose शहर में computer में काम करने वाले संस्थान सबसे ज्यादा हे |
कंप्यूटर के हार्डवेअर एव सोफ्ट्वेअर के उत्पादन में लगी हुई कंपनियां यहीं पर स्थित हे |
जैसे की गूगल याहू इंटेल ओरेकल ,हेवलेट पेकार्ड आदि |इन संस्थानों में वेसे तो पूरी दुनिया के लोग मिलेंगे लेकिन अधिकतर भारतीय इंजिनियर हे |चीन के लोग भी यहाँ पर बहुतायत में हे ||पिछले २० वर्षों में
भारतीयों की आबादी यहाँ पर बहुत अधिक हो गयी हे।
अभी हाल ही में यहाँ के एक प्राइमरी स्कूल का बच्चों का फंक्शन देखा तो वहां पर ८५%से अधिक बच्चे भारतीय हे। प्रोग्राम में बॉलीवुड गानों पर बच्चे नाच रहे थे। स्कूल की प्रिंसिपल एक अमेरिकन महिला ने साड़ी पहन रखी थी।कुछ समय बाद अचानक भ्रम होता हे कि हम भारत में ही हे या अमेरिका में।
|यह स्थान बहुत ही कॉस्मोपोलिटन हे |पूरी दुनिया के नागरिक यहाँ रहते हे
अमेरिका देश की यह विशेसता हे की यहाँ सारे विश्व के लोग रहते हे |और योग्य व्यक्ति को सम्मानित किया जाता हे चाहे वह किसी भी जाति,धर्मं या देश का हो| साथ ही गैर कानूनी काम करने वालों को दण्डित भी किया जाता है। दण्ड भी विभिन्न तरह के है। अपराध के प्रकार पर तय किया जाता है।
यदि आपने अपनी सवारी गलत स्थान पर पार्क की हे या टेढ़ी मेढ़ी पार्क की तो भी यह गैर कानूनी गिना जायेगा।
इसका जुरमाना आपको भारी रकम या पैसों से भरना होगा।
यदि यह तय समय पर नहीं भरा गया तो पेनल्टी लग कर एक बड़ी रकम बन जाती हे।
और यह कानून सिर्फ लिखे हुए नही हे इन पर ईमानदारी से अमल भी किया जाता हे।
इस सिलिकॉन वेल्ली में मंदिर मस्जिद और गुरुद्वारा सभी स्थित हे |यहाँ पर चाइना टाउन और जापान टाउन भी हे. जहाँ चीन और जापान के सभी सामान मिलते हे वहां के लोग अपने धर्म की पूजा कर सकते हे|
विख्यात यूनिवर्सिटी यहाँ है जैसे की बर्कले ,स्टेनफोर्ड आदि।
यहाँ की जमीन बहुत ही उपजाऊ है। विभिन्न प्रकार की सब्ज़ियाँ औरफल यहाँ पर पैदाहोते है।
संतरे ,स्ट्रॉबेरी ,चेरी,सेव आदि। सूखे मेवे जैसे की बादाम ,पिस्ते ,अंजीर आदि भी।
गोल्डन गेट का नाम उस आर्मी के कप्तान जॉन सी फ्रेमोंट द्वारा रखा गया था। इसके बारे में बहुत किंवदंतियां हे
जब इस ब्रिज का निर्माण हो रहा था तब फ्रीमांट को लगा की यह ब्रिज ओरिएण्टल वर्ल्ड से व्यापार करने का गोल्डन अवसर प्रदान करेगा।
No comments:
Post a Comment