Friday, June 15, 2018

Amsterdam

                                                                 नहरों का जाल या नेदरलैंड



 दुनिया के हर हिस्से में खूबसूरत शहर मिलते हे। सभी अपने आप में विशिष्ट। ऐतिहासिक दृष्टि से ,प्राकृतिक,मौसम,व्यापार कोई भी कारन हो सकता हे विशिष्टता का। एम्स्टर्डम शहर जो कि नेदरलैण्ड की राजधानी हे वहां जाने का अवसर मिला। जब एम्स्टर्डम शहर में भ्रमण किया तो समझ में आया की यह शहर तो सभी कारणोंसे महत्वपूर्ण हे। यूरोप का अन्य देशों के साथ व्यापार में इस शहर की मुख्य पहचान बनी हुई है। आज भी यहाँ का हवाई अड्डा बहुत ही व्यस्त एवम बड़ा हे। इस शहर का नाम यहाँ की एम्स्टर नदी पर बने डैम के किनारे बसे होने के कारण पड़ा। पूरा शहर नहरों के जाल के किनारों पर बसा हुआ हे। यहाँ पर १५० से भी अधिक नहरे हे जो की अनगिनत पुल के नीचे से निकलती हे।


                     
                                                                           टूरिस्ट बोट 


 इस शहर का भ्रमण भी हमने नाव में बैठ कर ही किया था।इन नहरों के दोनों ओर सुन्दर घ" हम ब्रुसेल्स के पास छोटे से टाउन से कार द्वारा दो घंटे में एम्स्टर्डम पहुँच गए थे। हमारा होटल एयरपोर्ट के पास में था। शहर देखने के लिए हमने एयरपोर्ट से मेट्रो ट्रैन में बैठ कर गए. हिन्दीफ़िल्मों के बहुत; दृश्य यहाँ पर फिल्माए गए थे।और आज भी यहाँ पर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती है।




                                                     

  टुलिप के रंग बिरंगे फूल 

                                              अप्रेल के महीने में यहाँ पर सैलानियों की भरमार रहती हे।

यूरोप में बाइसिकल बहुत ही लोकप्रिय हे। छोटी दूरी के लिए लोग इसका प्रयोग बहुत करते हे। 
पूरे परिवार को एक साथ बाइसिकल पर घूमते हुए देखना एकदम सामान्य सी बात हे। 
इसको और आसान बनाने के लिए बाइसिकल के लिए विशेष लेन फुटपाथ  में लाल रंग की बनी होती हे जिस पर पैदल चलना वर्जित हे। 

        
एम्स्टर्डम में बाइसिकल उपलब्ध हे 



अधिकांश शहरों में किराये पर बाइसिकल उपलब्ध रहती हे। यह स्वास्थ्य की दृष्टी से भी एवं भीड़ भाड़ की जगहों
में सुविधा के तौर पर काम में ली जाती हे। 







No comments: